देहरादून। उत्तराखंड में आईएएस अधिकारियों के बाद अब आईपीएस अधिकारी के तबादला किए गए हैं जिसमें डीजीपी समेत अन्य अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। इस संबंध में आदेश जारी हो गया है।

डीजीपी अभिनव कुमार से अपर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना का प्रभार वापस ले लिया है।

अब उन्हे अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था का जिम्मा सौंपा गया है। ये अभी तक एपी अंशुमान देख रहे थे। एपी अंशुमान को अपर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना बनाया गया है।

तेज तर्रार पुलिस अधिकारी अरुण मोहन जोशी को पुलिस महानिरिक्षक पीएसी – एटीसी से हटा कर पुलिस महानिरीक्षक यातायात बनाया गया है।

इसके साथ ही उन्हे चार धाम यात्रा प्रबंधन पुलिस महानिरीक्षक का कामकाज भी सौंपा गया है। उधम सिंह नगर के एसएसपी मंजूनाथ टीसी को हटाते हुए अब मणिकांत मिश्र को एसएसपी उधम सिंह नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

टिहरी के एसएसपी नवनीत सिंह को भी हटा दिया गया है। नवनीत सिंह की जगह अब आयुष अग्रवाल टिहरी के एसएसपी होंगे।

नवनीत सिंह को एसटीएफ का एसएसपी बनाया गया है।

देहरादून: शासन ने डीजीपी समेत कई आईपीएस अधिकारियों के किए तबादले

Advertisement
यह भी पढ़ें :  खरगे की विवादित टिप्पणी पर हल्द्वानी में भड़की सियासी चिंगारी, भाजपा ने फूंका कांग्रेस अध्यक्ष का पुतला
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.