ब्रेकिंग न्यूज़

 हल्द्वानी। छात्रसंघ अध्यक्ष पर लूट का मुकदमा दर्ज किए जाने से आक्रोशित हुए नाराज छात्रों ने आज कोतवाली का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने छात्रसंघ अध्यक्ष सूरज रमोला सहित पांच छात्रों पर दर्ज मुकदमों को तत्काल वापस लेने की मांग की, सीओ से वार्ता करते हुए सभी छात्रों ने डॉक्टर के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की।

छात्र नेताओं ने कहा कि प्राइवेट अस्पतालों द्वारा पहाड़ों के गरीब मरीजों को लूटा जा रहा है और उनके हक की बात करने पर डॉक्टर द्वारा फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है।

पुलिस प्रशासन से उनके द्वारा मांग की गई है कि छात्रों पर लगे मुकदमों को वापस लिया जाना चाहिए नही तो छात्र सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।

यह भी पढ़ें :  भीमताल-ढूंगशील मोटर मार्ग के डामरीकरण को 72.36 लाख रुपये स्वीकृत,जल्दी शुरू होगा डामरीकरण व सुधारीकरण का कार्य-मंत्री कैड़ा
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.