ब्रेकिंग न्यूज़
नंदा देवी महोत्सव के समापन पर 23 सितंबर को नैनीताल जिले के इन क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेज रहेग बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाशफर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र से मेडिकल कॉलेज में दाखिला कराने का मामला, अभ्यर्थी के पिता समेत एजुकेशन कंसल्टेंसी संचालक गिरफ्तारश्री नन्दा देवी महोत्सव की पंचारती में उमड़ा आस्था का सैलाब, कुलपति, आईजी और केएमवीएन एमडी ने की मां नंदा-सुनंदा की आरतीयूओयू ने बढ़ाई जुलाई 2026 सत्र की प्रवेश तिथि, अब इस तारीख तक कर सकेंगे ऑनलाइन दाखिलानैनीताल नंदा देवी महोत्सव में मुख्यमंत्री ने मां नयना देवी के किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

हल्द्वानी। जिलाधिकारी वंदना ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आवास एवं शहरी विकास विभाग द्वारा अधिकृत आरईपीएल कंपनी द्वारा हल्द्वानी शहर को नये स्वरूप में विकसित करने हेतु तैयार किये गये मास्टर प्लान पर चर्चा की।

डीएम को प्रेजेंटेशन की जानकारी देते हुए आरईपीएल कंपनी के प्रतिनिधि ने शहर में बनने वाली प्रस्तावित परियोजनाओं आउटर रिंग रोड, इनर रिंग रोड, आईएसबीटी बस टर्मिनल, वन दृष्टि रोड, सीवरेज एवं स्वच्छता, जलापूर्ति आदि की जानकारी दी।

इस पर डीएमए ने विभागीय अधिकारियों से समन्वय बनाकर योजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह मास्टर प्लान हल्द्वानी और उसके आसपास 150 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र के लिए तैयार किया गया है।

डीएम ने एसडीएम पारितोष वर्मा को इस परिधि में आने वाली सरकारी भूमि को चिह्नित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने आरईपीएल कंपनी के प्रतिनिधि को मास्टर प्लान प्रेजेंटेशन के लिए समय लेकर कुमाऊं कमिश्नर से चर्चा करने के निर्देश दिये।

इसके बाद अगली बोर्ड बैठक में तत्काल कार्रवाई की जाए। इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15 हजार से बढ़कर ₹25 हजार, 51 लाख से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.