ब्रेकिंग न्यूज़

 उधम सिंह नगर। 22 मार्च को रुद्रपुर मां द्वारिका गार्डन में आयोजित एक सम्मान समारोह में चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ. ऋतु रखोलिया को ‘उत्तराखंड नारी शक्ति रत्न अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान महिला एवं सामाजिक जागरूकता कल्याण समिति द्वारा प्रदान किया गया। समिति की अध्यक्ष डॉ. उषा नरेंद्र जैन, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा तथा भाजपा प्रदेश मंत्री रश्मि रस्तोगी ने डॉ. रखोलिया को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

समारोह के दौरान वक्ताओं ने डॉ. ऋतु रखोलिया के चिकित्सा क्षेत्र में समर्पण, सेवा भावना और समाज के प्रति उनके योगदान की सराहना की।

कार्यक्रम में सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें नरेंद्र जैन, समिति उपाध्यक्ष राधा सुभाष, कविता रावत, सीता सुनील चौरसिया, लीलावती अधिकारी, मुकेश सुयाल सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता और विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि डॉ. ऋतु रखोलिया ने चिकित्सा सेवा के माध्यम से न केवल मरीजों का उपचार किया है, बल्कि समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उनके कार्यों को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया जाना प्रदेश की महिलाओं के लिए प्रेरणादायक है। 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नन्दा देवी महोत्सव की पंच आरती में उमड़ी आस्था, विधायक सरिता आर्य, डीएम ललित मोहन रयाल व एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने की पूजा-अर्चना

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.