ब्रेकिंग न्यूज़

शराब के नशे में टैक्सी दौड़ाना चालक को पड़ा भारी, मल्लीताल पुलिस ने की गिरफ्तारी

जनपद पुलिस ने 116 लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध की कार्यवाही, 14 वाहन सीज

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उप्रहलाद नारायण मीणा के दिशा-निर्देशों पर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु पुलिस द्वारा लगातार वाहन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान का उद्देश्य नशे में वाहन चलाने व यातायात नियमों का पालन न करने वाले चालकों पर कड़ी कार्यवाही,और आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।

प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल हेम चंद्र पंत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान मल्लीताल क्षेत्रान्तर्गत UK04TA 6879 अल्टो टैक्सी कार को चालक देवेंद्र सिंह मेहरा पुत्र शिव सिंह निवासी सात नंबर मल्लीताल को शराब के नशे में वाहन चलाते पाए जाने पर धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया।

 पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 116 वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही कर 14 वाहन सीज तथा 2 चालकों के DL निरस्तीकरण की कार्यवाही कर 45,000 रुपए जुर्माना जमा करवाया गया।

नैनीताल पुलिस का यह अभियान नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही हेतु निरंतर जारी रहेगा। आम जनता से अपील है कि वे कभी भी नशे की हालत में वाहन न चलाएं, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके, तथा यातायात नियमों का पालन करें।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में यूथ कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, बिना चीनी की चाय पिलाकर जताया विरोध

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.