ब्रेकिंग न्यूज़

एसएसपी नैनीतालके नेतृत्व में निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव हेतु नैनीताल पुलिस का सघन वाहन चैकिंग अभियान लगातार है जारी

वाहन चैकिंग के दौरान लालकुआं पुलिस व SST/FST टीम ने XUV से की 02 लाख 39 हजार रुपये की बरामदगी

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 को निष्पक्ष, सकुशल, पारदर्शी एवं शांतिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु पूरी तरह से तैयार है।

आदर्श आचार संहिता लागू होने से साथ ही थाना स्तर पर गठित पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों/जनपद की सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों की सतर्कता एंव गहनता से सघन चैकिंग की जा रही है।

 दिनांक 9/10-04-2024 की रात्रि में प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन, श्रीमती संगीता क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में  डी0सी0फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के नेतृत्व में थाना लालकुआं क्षेत्रान्तर्गत सुभाषनगर बैरियर पर SST/FST टीम व थाना पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान वाहन संख्या UK07FJ-4016 XUV से दिव्यांश चावला पुत्र ओम कुमार चावला निवासी राजेंद्र नगर थाना प्रेम नगर जनपद बरेली उत्तर प्रदेश के कब्जे से कुल 2,39,000/- रुपये बरामद किये गए।

वाहन स्वामी दिव्यांश चावला से उक्त धनराशि के सम्बन्ध में जानकारी लेने पर कोई भी स्पष्ट प्रमाण नहीं दे पाया। जिस पर SST/FST टीम द्वारा धनराशि को कब्जे लिया गया। उक्त धनराशि को नियमानुसार जिला निर्वाचन कार्यालय जमा कराया जा रहा है!

पुलिस टीम-
1- उ.नि. गौरव जोशी
2-का.खीमसिंह दानू
SST टीम-
1-  देवेंद्र प्रसाद प्रभारी SST टीम
2- हे0का0 त्रिलोक सिंह रौतेला
3- हेड कांस्टेबल व्रजेश कुमार
4- फारेस्ट गार्ड सुरेश
5- फारेस्ट गार्ड गीता
FST टीम —
1-कृष्णानंद जोशी
2-अवर उप निरीक्षक कैलाश चंद्र
3-कांस्टेबल मोहन किरोला

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में गणेश चतुर्थी समारोह का गणपति विसर्जन के साथ समापन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.