ब्रेकिंग न्यूज़

रामलीला की अंतिम दिन रावण का वध के साथ दशहरा महोत्सव संपन्न हुआ मल्लीताल में डीएसए मैदान में 40,000 लोगों ने हनुमान चालीसा का पढ़ा पाठ

रिपोर्टर- गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल।  रामलीला के अंतिम दिन आज रावण के वध के साथ दशहरा महोत्सव सम्पन्न हो गया। विधायक समेत अन्य लोगों ने भगवान श्री राम की आरती उत्तरी।रावण वध के साथ संपन्न हुआ दशहरा महोत्सव

नैनीताल में रामलीला का मंचन स्थानीय राम सेवक सभा कराती है। रामलीला का मंचन रामलीला मैदान में नौ दिनों तक पूरा कराने के बाद दसवें दिन डी.एस.ए.फ्लैट्स मैदान में कुम्भकरण, मेघनाथ और रावण वध के साथ अंत होता है।रावण वध के साथ संपन्न हुआ दशहरा महोत्सव

फ्लैट्स मैदान में रात आठ बजे श्री राम का रथ पहुंचा। कुछ देर वाद विवाद और युद्ध होने के बाद सभी लंका वासियों का वध हो गया।

रामसेवक सभा ने मैदान में तीन पुतलों का निर्माण किया था। कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले 40 से 45फुट के बनाए गए थे। सभा की तरफ से हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ाया गया।

मैदान में रावण वध और दहन देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग आ गए। इस मौके पर विधायक सरिता आर्या एस.पी.क्राइम एंड ट्रैफिक जगदीश चंद्र एस.डी.एम.प्रमोद कुमार और पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल ने भगवान श्री राम की आरती उतारी।

गिरीश जोशी ,मनोज साह ,अशोक साह ,जगदीश बावड़ी ,राजेंद्र बिष्ट ,बिमल चौधरी ,बिमल साह ,मोहित साह ,भुवन बिष्ट ,कमलेश ढौंडियाल ,देवेंद्र लाल साह ,राजेंद्र लाल साह , हीरा सिंह ,भीमसिंह कार्की ,घनश्याम लाल साह ,डॉक्टर घनश्याम लाल साह ,संतोष पांडे , हरीश राणा, प्रो, ललित तिवारी, हेमंत बिष्ट सतीश पांडे पूर्व महासचिव मुकुल जोशी वंदना पांडे हेमा कांडपाल मनोज पांडे अलंकार महतोलिया पूजा, रिचा, सूर्यवंश राणा, मोनिका, लक्षिता जोशी, अजय कुमार, परी शाह, योगेश पंत,आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में Instagram पर ‘पैरा स्पेशल फोर्स का मेजर’ बनकर घूम रहा था युवक, फौजी वर्दी और फर्जी Army ID का किया इस्तेमाल; AI से बनाई मॉर्फ्ड फोटो, एसएसपी मंजूनाथ टी सी ने किया पर्दाफाश

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.