ब्रेकिंग न्यूज़

नई दिल्‍ली। भ्रष्‍टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है।

दिल्‍ली के कथित शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को हिरासत में लेने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई की है।

सीएम केजरीवाल की पत्‍नी सुनीता केजरीवाल के एक रिश्‍तेदार के आवास पर ईडी ने छापा मारा। ईडी की टीम लगातार 34 घंटे तक उनके घर को खंगालती रही. हालांकि, वहां से क्‍या कुछ मिला इसकी विस्‍तृत जानकारी अभी नहीं दी गई है।

बता दें कि दिल्‍ली की निरस्‍त आबकारी नीति मामले में ईडी की रिमांड में चल रहे अरविंद केजरीवाल की हिरासत अवधि गुरुवार को समाप्‍त हो रही है. उन्‍हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, अरविंद केजरीवाल की पत्‍नी के दूर के रिश्‍तेदार के घर पर ईडी ने रेड डाली थी। बताया जा रहा है कि FEMA (विदेशी विनिमय प्रबंधन अधिनियम) से जुड़े एक पुराने मामले में यह कार्रवाई की गई है।

ईडी की टीम 26 मार्च 2024 को सुबह 8 बजे सुनीता केजरीवाल के दूर के रिश्‍तेदार एसपी गुप्‍ता के आवास पर पहुंची थी और 27 मार्च की शाम 6 बजे वहां से रवाना हुई।

इस तरह जांच एजेंसी की टीम एसपी गुप्‍ता के आवास को 34 घंटे तक खंगालती रही. छापे के दौरान ईडी की टीम के हाथ क्‍या लगा, इसकी अभी जानकारी नहीं दी गई है। एसपी गुप्‍ता का आवास दिल्ली के सुंदर नगर इलाके में स्थित है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : असम के पूर्व DGP एवं वरिष्ठ IPS अधिकारी बीडी खर्कवाल का निधन, उत्तराखंड पुलिस में शोक की लहर; SSP नैनीताल ने आवास पर दी श्रद्धांजलि, पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.