रानीखेत नगर व्यापार मंडल इकाई भंग, व्यापारियों के मध्य सदस्यता अभियान चलाने के बाद शुरू होगी निर्वाचन प्रक्रिया

रिपोर्टर बलवंत सिंह रावत 

रानीखेत। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की रानीखेत नगर इकाई का तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के बाद उसे भंग कर दिया गया है। शीघ्र ही व्यापारियों के मध्य सदस्यता अभियान चलाने के बाद ने चुनाव कराए जाएंगे।

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष मोहन नेगी तथा जिला महामंत्री राजेंद्र पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की रानीखेत इकाई के तीन वर्ष का कार्यकाल विगत सितम्बर माह में पूरा हो चुका है।

इसलिए नगर इकाई रानीखेत की कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। नयी कार्यकारणी के निर्वाचित होने तक पुरानी कार्यकारिणी अस्थायी रूप से कार्य करते रहेगी।

जिलाध्यक्ष मोहन नेगी ने रानीखेत के सभी पदाधिकारियों, पूर्व चुनाव समिति के सदस्यों व व्यापारियों को सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा, कि शीघ्र ही नई चुनाव समिति का गठन कर सभी व्यापारियों को सदस्यता प्रदान की जाएगी।

सदस्यता अभियान पूर्ण होने के बाद चुनाव कार्यक्रम घोषित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान में रानीखेत बाजार, ज़रूरी बाजार, द्योलीखेत, चौबटिया, मॉलरोड, लालकुर्ती, घिंघारीखाल के व्यापारियों को सम्मिलित किया जायेगा।

सदस्यता लेने वाले व्यापारी कि दुकान में ताला लगना चाहिए. साथ ही श्रम विभाग, बिजली, आधार कार्ड, छावनी परिषद् से व्यापार का लाइसेंस या रसीद, सदस्यता फॉर्म में संलग्न करने के उपरांत ही सदस्यता प्रदान की जाएगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 23 अक्टूबर 2026
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.