देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली,साथी फरार

उधमसिंह नगर। जसपुर में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश दिलशाद के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया।

पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। 14 सितंबर को जसपुर में हुई सर्राफा व्यापारी से लूट की घटना को इसी बदमाश ने अंजाम दिया था।

पुलिस घायल दिलशाद को काशीपुर स्थित राजकीय चिकित्सालय ले गई, जहां से उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलते ही एसएसपी मणिकांत मिश्रा भी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

बिजनौर के थाना रेहड़ में ज्वेलरी की दुकान चलाने वाले जसपुर के वार्ड नंबर 6 निवासी संजीव कुमार से जेनेसिस तिराहे पर बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट की थी।

बदमाश 25 ग्राम सोना, 250 ग्राम चांदी और 50 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए थे। संजीव अपने बेटे अक्षय के साथ दुकान बंद कर बाइक पर घर लौट रहा था। घटना के बाद से ही पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  तारा जन सेवा समिति के विशाल कन्या पूजन में 151 कन्याओं का पूजन, सामाजिक एकता का दिया संदेश

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.