नैनीताल मे ऊर्जा निगम ने नगर की स्ट्रीट लाइटों को काटा, नगर अंधेरे में डूबा

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। ऊर्जा निगम ने नगर की स्ट्रीट लाइटों को काट दिया है। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने बताया कि नगर पालिका ने नगर की स्ट्रीट लाइटों का 4 करोड़ से अधिक की देनदारी देनी है लेकिन पालिका द्वारा अभी कुछ भी नहीं दिया है।

जिसके चलते बुधवार को विभाग ने नगर की स्ट्रीट लाइटों को काट दिया है। जिसके बाद पूरा नगर अंधेरे में डूब गया है, जिससे नगरवासियों के साथ ही यहां पहुंचे सैलानियों को भी काफी दिक्कत हो रही है।

नगर पालिका ऊर्जा निगम की फिलहाल 25 लाख रुपए जमा कर रही है लेकिन ऊर्जा निगम के। अधिकारियों का कहना है कि यह रकम काफी कम है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड की IPS तृप्ति भट्ट को बड़ी जिम्मेदारी, CBI में बनीं पुलिस अधीक्षक; 16 सरकारी नौकरियों के अवसर ठुकराकर बनी थीं IPS
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.