हल्द्वानी।  श्री सिद्धेश्वर महादेव रामलीला कमेटी नीलियम कालोनी में आयोजित हो रही राम लीला के नवम दिवस परम पूज्य महंत श्रद्धेय धनंजय महाराज ने विधिवत पूजा अर्चना की तत्पश्चात लीला प्रारंभ हुई।

श्रीराम लीला के नवम दिवस अंगद-रावण संवाद का सुंदर मंचन हुआ। रावण के रूप में प्रमोद भट्ट व अंगद के रूप में विजय पांडे ने बेहतरीन अभिनय किया।

निर्देशक  गिरीश चंद्र शास्त्री व विजय पांडे के सह निर्देशन में राम लीला का बेहतरीन मंचन किया जा रहा है।

कलाकार त्रिलोचन जोशी,रवि करायत,आशीष, पप्पू भट्ट, सुरेश दुम्का,नवीन जोशी,प्रकाश बृजवासी आदि कलाकारों के अभिनय को जनता ने अत्यधिक सराहा।

श्री बालक बाबा आश्रम के महंत श्रद्धेय धनंजय महाराज ने कहा कि विभिन्न स्वरूपों में दिखाई जा रही श्रीराम लीला के आदर्शों को अपने जीवन में ग्रहण करें।

सायंकालीन आरती में संरक्षक राजेंद्र सिंह बिष्ट,सह संरक्षक विनोद जोशी,अध्यक्ष घनश्याम शर्मा,महामंत्री, नित्यानंद जोशी,उपाध्यक्ष बी.एस.कुलश्रेष्ठ, के.एन.कुलश्रेष्ठ,मनोज पाण्डेय,मंत्री प्रकाश बेलवाल, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर सनवाल,प्रबंधक राजेन्द्र नेगी, लेखक बी.सी.भट्ट,सह लेखक हेम चन्द्र लोहनी,अनिल पंत आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भीमताल के मेहरागांव में बड़ा हादसा: निर्माण स्थल पर मलबा गिरने से महिला समेत दो मजदूरों की मौत, एक गंभीर घायल
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.