ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : आर्थिक आधार पर सामाजिक-आर्थिक एवं जातीय जनगणना की मांग, आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा को लेकर करणी सेना ने पीएम मोदी को भेजा पत्रडीएसबी परिसर में कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत व परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा का सम्माननैनीताल पुलिस के 5 कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई, शॉल-प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानितजनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें अधिकारी: ध्रुव रौतेला, विकास योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों तक पहुंचाएं लाभ, भीमताल में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठकनैनीताल के ग्रामीण इलाकों में दूषित पानी से हाहाकार, पीलिया-डायरिया समेत पेट की बीमारियों की चपेट में सैकड़ों लोग

हल्द्वानी। निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू होते ही आबकारी विभाग की टीम ने छापामारी अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को आबकारी टीम ने लामाचौड़ में घर में छापा मारा।

इस दौरान बच्चों ने टीम को बता दिया कि उनकी मां शराब बेचती है और शराब को बेड के अंदर छिपाकर रखा गया है।

टीम ने बच्चों के बताने पर बेड खोला तो होश उड़ गए। बेड में अलग रैक बनाकर देसी व कच्ची शराब के पाउच छिपाए थे। टीम ने कार्रवाई पूरी होने के बाद बच्चों को टॉफी खिलाई और आरोपित को गिरफ्तार कर लौट आई।

आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र बिष्ट ने बताया कि डीएम व जिला आबकारी अधिकारी के निर्देश पर अवैध शराब की ब्रिकी के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

शुक्रवार को टीम ने लामाचौड़ में चंद्र किरण नाम की महिला के घर में शराब तस्करी की सूचना पर छापा मारा। पूरे घर की तलाशी लेने पर शराब नहीं मिली।

यह भी पढ़ें :  फर्जी दस्तावेजों से 11 लोन लेकर 1.87 करोड़ हड़पे, नैनीताल बैंक में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.