हल्द्वानी। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की फतेहपुर शाखा के प्रबंधक प्रशांत कुमार द्वारा आज एक वित्तीय जन जागरूकता एवं साक्षरता कार्यक्रम चलाया गया।

इस कार्यक्रम में विभिन्न स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, आम ग्राहकों सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

शाखा प्रबंधक द्वारा बैंक की ऋण जमा एवं बीमा योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों को सरकार की सामाजिक सुरक्षा बीमा योजनाओं में आच्छादित होने हेतु अनुरोध किया गया।

वही बैंक के वित्तीय जागरूकता सलाहकार बी डी नैनवाल द्वारा वर्तमान समय में डिजिटल बैंकिंग, मोबाइल एवं इंटरनेट बैंकिंग के बढ़ते चलन एवं इससे प्राप्त सुविधाओं के बारे में बताते हुए कहा गया की इन सेवाओं का जहां बहुत अच्छा लाभ होता है वही अपने से संबंधित गोपनीय जानकारी को साझा करने में नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।

अतः स्वयं से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी यथा ओटीपी आदि कभी भी साझा न करें।

इस अवसर पर बैंक सखी तोशिता बोरा एसबीआई लाइफ के दीपक नेगी, दीपक सनवाल, रूचि बडोनी, किरन महर आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  किराए के कमरे में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस की छापेमारी में चार गिरफ्तार; व्हाट्सएप पर भेजी जाती थीं महिलाओं की तस्वीरें
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.