ब्रेकिंग न्यूज़
UGB Champions League T20 में दिख रहा खेल भावना और टीमवर्क का उत्साह, स्वस्थ जीवनशैली का भी दिया जा रहा संदेशजिला सूचना अधिकारी गिरिजा जोशी के निधन पर कूटा ने जताया गहरा शोक, सरल व्यक्तित्व को किया यादकुमाऊं के लिए बड़ी उपलब्धि : चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी में डॉ. अंशुमान रॉय ने किया सफल Robotic-Assisted Knee Replacementहल्द्वानी : एसटीएच में पीजी रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल जारी, स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े डॉक्टरहल्द्वानी : जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन से शोक की लहर, पत्रकारिता जगत में गहरा शोक, सांसद अजय भट्ट, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी मंजुनाथ टी.सी. ने परिजनों को बंधाया ढांढस

नैनीताल में भवाली मार्ग में दिल्ली के पर्यटकों को सुखे घास में बैठकर हुक्का पीते हुए दमकल विभाग के अधिकारी किशोर उपाध्याय ने पकड़ा

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। सूखे जंगल के बीच हुक्का पीने के लिए घास पर आग जलाकर बैठे दिल्ली से आए कुछ युवकों को फायर विभाग के अधिकारियों ने पकड़ लिया।

दमकल विभाग इनदिनों नैनीताल व आसपास के क्षेत्रों में वनाग्नि की रोकथाम के लिए अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखे है। नैनीताल से भवाली जाने वाले मार्ग में आज दोपहर दमकल अधिकारी किशोर उपाध्याय अपने कर्मचारियों के साथ गश्त पर थे।

जब वे भवाली से नैनीताल की तरफ लौट रहे थे तो भूमियाधार के समीप उन्हें दिल्ली के कुछ पर्यटक दिखे जो जंगल मे आग जलाकर बैठे थे।

ये पर्यटक हुक्का पीने के इरादे से सडक के किनारे घांस में आग जलाकर बैठे थे। दमकल की टीम ने इन लोगों से आग बुझवायी और इन्हें जंगल या सडक किनारे आग न जलाने की शख्त हिदायत देकर छोड़ दिया।

टीम ने युवकों को जंगलों के प्रति आग से सुरक्षा के बारे में आवश्यक जानकारियां दी।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में भाजपा प्रदेश पदाधिकारी बैठक शुरू, विधायकों के रिपोर्ट कार्ड और चुनावी रणनीति पर मंथन
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.