उत्तराखंड में क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन साक्षी की शादी के लिए मसूरी में खेल और फिल्मी जगत की हस्तियां जुटीं। यहां कई नामी लोगों के पहुंचने का क्रम जारी है।

मंगलवार को मसूरी के एक होटल में मेहंदी की रस्म हुई।
इसके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

बहन की शादी में शामिल होने के लिए ऋषभ पंत मंगलवार दोपहर को मसूरी पहुंच गए थे। जबकि, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी पत्नी साक्षी संग शाम को जौलीग्रांट एयरपोर्ट से कार के जरिये मसूरी पहुंचे।

पंत ने मसूरी पहुंचने के साथ अपनी बहन को होली के रंग भी लगाए। साक्षी की शादी बुधवार को होनी है। बताया जा रहा कि स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा, विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा कोहली भी मसूरी पहुंच रही हैं। साथ ही, फिल्मी और कॉरपोरेट हस्तियां भी मसूरी आ रही हैं।

ऋषभ पंत की बहन की शादी उनके दोस्त अंकित चौधरी से हो रही है। पिछले साल दोनों की सगाई हुई थी। मसूरी के जिस होटल में यह समारोह हो रहा है, वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, किसी को भी इजाजत के बिना प्रवेश की अनुमति नहीं है।

जौलीग्रांट में धोनी की एक झलक पाने को बेताब दिखे प्रशंसक

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पत्नी साक्षी संग मंगलवार शाम जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वे मसूरी के लिए रवाना हुए। वह क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन की शादी में शरीक होने उत्तराखंड आए हैं।

एयरपोर्ट पर धौनी को देखकर प्रशंसक सेल्फी लेने के लिए दौड़ पड़े, लेकिन सुरक्षाकर्मियों की ओर से धौनी को कड़ी सुरक्षा के बीच एयरपोर्ट से बाहर लाया गया।

इसके बाद वे अपने प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार करते हुए सड़क मार्ग से मसूरी रवाना हो गए।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  धनतेरस, दीपावली और भैया दूज पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर SSP नैनीताल सख्त, लापरवाही और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.