ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र से चोरों ने स्कूटी की बैटरी चोरी

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। नगर के तल्लीताल क्षेत्र में अज्ञात चोरों द्वारा घर के गेट के बाहर खड़ी स्कूटी स्व बैटरी चोरी करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद पीड़ित ने तल्लीताल थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ उचित कार्यवाही की मांग करते हुए शिकायती पत्र दिया गया है।

बता दे की तल्लीताल कृष्णापुर निवासी सतनाम सिंह होली वाली रात 10 बजे अपनी स्कूटी को हरिनगर से कृष्णापुर जाने वाले मार्ग पर गेट पास स्कूटी संख्या यूके04 ए एल 8704 खड़ी कर अपने घर चला गया।

बुधवार को जब काम पर जाने के लिए वह वापस स्कूटी के पाश आया तो स्कूटी स्टार्ट की बहुत कोशिश करने के बाद स्कूटी स्टार्ट नहीं हुई जब उसने अच्छे से देखा तो स्कूटी से बैटरी गायब मिली।

जिसके बाद वह स्कूटी ऐसे ही तल्लीताल ले आया जहाँ पर उसने स्कूटी से बैटरी चोरी होने की तल्लीताल थाने में शिकायत करते हुए उचित कार्यवाही की मांग की है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ज्योलीकोट में 26 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने इलाज में देरी का लगाया आरोप

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.