भीमताल/रामगढ़। राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ मैं गौरव परियोजना के तहत वित्तीय साक्षरता और बैंकिंग के संबंध में छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया ।यह प्रशिक्षण कार्यशाला चार दिन तक चलेगी। 16 अक्टूबर को इस प्रशिक्षणशाला का समापन होगा।
कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में रोहित कुमार  पधारे ।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डॉ माया शुक्ला  ने किया।
इस अवसर पर गौरव परियोजना के नोडल अधिकारी डॉक्टर हरीश चन्द्र जोशी ने सभी का स्वागत किया।
डॉ संध्या गडकोटी, डॉ निर्मला रावत,  नीमा पंत, हरेश राम , कविंद्र प्रसाद , हिमांशु बिष्ट , दीप्ती,  कमलेश , कुंदन गोस्वामी, गणेश  प्रेम भारती सहित समस्त छात्राएं इस कार्यशाला में उपस्थित रहे।

कार्यशाला में  रोहित कुमार ने BFSI ,बैंकिंग ,वित्तीय सेवा ,उद्योगों का बीमा ,बैंक खातों के प्रकार ,निफ्ट ,आरटीजीएस ,यूपीआई ,लोन व साक्षर सुविधा, वित्तीय बाजार के बारे में छात्र-छात्राओं को विस्तार पूर्वक बताया। कार्यशाला की सहसंयोजिका डॉ निर्मला रावत ने अंत में सभी का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन योग प्राध्यापिका  तनुजा जोशी ने किया। इस अवसर पर क गरिमा, सचिन कुमार ,माही ,रोशनी, नीलम, कमल नेगी ,अमित कुमार , रजनी, पूजा ,पलक ,दिव्या ,यमुना सहित समस्त छात्र छात्राऔ ने सहयोग प्रदान किया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल : साह-चौधरी समाज एवं वृंदावन स्कूल द्वारा 24 अक्टूबर को आयोजित होगी एपण प्रतियोगिता

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.