ब्रेकिंग न्यूज़

UKSSSC ने असिस्टेंट स्टोरकीपर और ड्राइवर के पदों पर भर्ती जारी की है। ड्राइवर पद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 9 अप्रैल और सहायक भंडारी पद के लिए 17 अप्रैल है।

आवेदन करने के लिए UKSSSC की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं। असिस्टेंट स्टोरकीपर के पदों पर 24 और ड्राइवर के पदों पर 31 रिक्तियां हैं।

बता दें कि असिस्टेंट स्टोरकीपर की भर्ती ग्रुप सी के तहत प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय, उत्तराखंड में की जाएगी, जबकि ड्राइवर की भर्ती राज्य संपत्ति विभाग में की जाएगी। यह वैकेंसी भी ग्रुप सी के अंतर्गत है।

असिस्टेंट स्टोरकीपर के लिए योग्यता 

असिस्टेंट स्टोरकीपर पद के लिए उम्मीदवारों को 12वीं पास होना चाहिए और किसी भी इंजीनियरिंग ट्रेड में व्यावसायिक प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र होना चाहिए। आयु सीमा 18 से 42 वर्ष है।

ड्राइवर पद के लिए योग्यता 

ड्राइवर पद के लिए उम्मीदवारों को 8वीं पास होना चाहिए और हल्के वाहन चलाने का वैध लाइसेंस होना चाहिए। आयु सीमा 21 से 42 वर्ष है। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट मिलेगी।

असिस्टेंट स्टोरकीपर पद के लिए मासिक वेतन 25500-81100 रुपये (लेवल-4) होगा, जबकि ड्राइवर पद के लिए मासिक वेतन 21700-69100 रुपये होगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  श्रीराम सेवक सभा के 124वें नंदा देवी महोत्सव में दिनभर रही आस्था की धूम, पांच आरतियों से गूंजा नंदा देवी मंदिर परिसर

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.