उत्तराखंड के माध्यमिक स्कूलों में तैनात अतिथि शिक्षिकों को भी 180 दिन का प्रसूति और मातृत्व अवकाश मिलेगा। शिक्षा सचिव रविनाथ रमन ने इसके आदेश कर दिए हैं।
अतिथि शिक्षकों के आंदोलन के दौरान शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इस सुविधा को देने का आश्वासन दिया था।

मालूम हो कि राज्य में आउटसोर्स, संविदा, तदार्थ, नियत वेतन कर्मियों के लिए पिछले साल 18 अप्रैल 2023 को यह सुविधा दे दी गई थी।

शिक्षा विभाग में अतिथि शिक्षकों को इसका लाभ नहीं मिल रहा था। वर्तमान में शिक्षा विभाग में 4200 से ज्यादा अतिथि शिक्षक प्रदेश के विभिन्न हाईस्कूल और इंटर कालेज में कार्यरत हैं।

इनमें महिलाओं की संख्या भी काफी ज्यादा है। माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक भट्ट ने कहा कि सरकार को फैसला स्वागत योग्य है।

अब मानदेय को 40 हजार रुपये मासिक करने, पदों को आरक्षित करने और व्यायाम शिक्षकों का समायोजन करने के आश्वासन पर भी जल्द आदेश किया जाना चाहिए।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  गैरसैंण विधानसभा सत्र आज से: अंकिता भंडारी प्रकरण, महंगाई और बेरोजगारी पर सरकार को घेरेगी कांग्रेस, 445 सवालों के जवाब देगी धामी सरकार
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.