नई दिल्ली। नए मुख्य चुनाव आयुक्त के नाम का ऐलान कर दिया गया है। ज्ञानेश कुमार नए मुख्य चुनाव आयुक्त होंगे। वह राजीव कुमार की जगह लेंगे। इस बात की जानकारी कानून मंत्रालय ने दी है।

ज्ञानेश कुमार को पिछले साल मार्च में चुनाव आयुक्त के रूप में नामित किया गया था। वह वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की जगह लेंगे। ज्ञानेश कुमार इस साल के आखिर में बिहार विधानसभा चुनाव और अगले साल बंगाल, असम और तमिलनाडु में होने वाले चुनावों की देखरेख करेंगे।

केरल कैडर के 1988 बैच के आईएएस अधिकारी ज्ञानेश कुमार, तीन सदस्यीय पैनल में दो आयुक्तों में से वरिष्ठ हैं, जिसका नेतृत्व आज सुबह उनके कार्यालय छोड़ने तक राजीव कुमार ने किया था। पैनल में दूसरे आयुक्त सुखबीर सिंह संधू हैं, जो उत्तराखंड कैडर के अधिकारी हैं।

डॉक्टर विवेक जोशी नए चुनाव आयुक्त 

1989 बैच के आईएएस डॉ विवेक जोशी को चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है, जो उनके कार्यालय का कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होगा।

राजीव कुमार ने वर्ष 2022 में संभाला था पदभार

मौजूदा चीफ इलेक्शन कमिश्नर, राजीव कुमार ने यह पदभार वर्ष 2022 में संभाला था। उनके नेतृत्व में चुनाव आयोग ने 2024 में लोकसभा चुनाव संपन्न कराया। इसके अलावा कई राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न कराए गए।

इनमें, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, हरियाणा, कर्नाटक, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, झारखंड और इसी साल हुए दिल्ली विधानसभा के चुनाव भी शामिल हैं।

पीएम ऑफिस में हुई थी मीटिंग

नए मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के चयन को लेकर पीएम ऑफिस में सोमवार को मीटिंग हुई थी।

पीएम मोदी की अगुवाई वाली 3 सदस्यीय कमेटी ने ये मीटिंग की थी और इसमें नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी शामिल हुए थे।

कांग्रेस ने सीईसी के चयन पर सरकार को सुझाव दिया था कि सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई तक बैठक स्थगित की जाए।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते चार लोग पकड़े, नकदी और ताश बरामद
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.