ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी (नैनीताल)। जनपद नैनीताल के हल्द्वानी क्षेत्र से एक युवक के गुमशुदा होने का मामला सामने आया है।

देवपुर देवका, कमलुवागांजा निवासी दीपक जोशी (उम्र लगभग 35 वर्ष) बीते 1 फरवरी 2026 से लापता हैं।

परिजनों के अनुसार, उक्त तिथि के बाद से उनका मोबाइल फोन बंद आ रहा है और उनसे किसी प्रकार का संपर्क नहीं हो पा रहा है।

दीपक जोशी का रंग गोरा, लंबाई लगभग 5 फीट 8 इंच बताई जा रही है। उनके अचानक लापता हो जाने से परिजन और रिश्तेदार गहरे सदमे में हैं और लगातार उनकी तलाश में जुटे हुए हैं।

आसपास के क्षेत्रों, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां पूछताछ की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

परिजनों ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को दीपक जोशी के संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त हो या वे कहीं दिखाई दें, तो तुरंत नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क करें।

संपर्क नंबर:

📞 9675891065

📞 9758752111

परिजनों का कहना है कि हर छोटी सूचना भी महत्वपूर्ण हो सकती है, जिससे दीपक जोशी तक पहुंचने में मदद मिल सके। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और समाज के लोगों से भी सहयोग की अपील की है।

जनहित में लोगों से अनुरोध किया गया है कि इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि दीपक जोशी के बारे में कोई सुराग मिल सके और वे सुरक्षित अपने घर लौट सकें।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊं में दर्दनाक हादसा: सड़क किनारे खड़ी कार पर पहाड़ी से गिरा भारी बोल्डर, युवक की मौत; चार लोग गंभीर घायल
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.