श्री रामलीला संचालन समिति के तत्वाधान में प्राचीन रामलीला मैदान के राम भवन में रामायण पारायण यज्ञ के साथ समापन 

रिपोर्टर – अजय वर्मा 

हल्द्वानी। श्रीरामलीला संचालन समिति के तत्वाधान में प्राचीन रामलीला मैदान के राम भवन में रामायण पारायण यज्ञ का आयोजन व्यास पुष्कर दत्त शास्त्री जी के तत्वाधान में हुआ जहां समिति के सभी सदस्यों व भगवान के स्वरूपों ने यज्ञ में आहुति दी।

इसके साथ ही 15 दिवसीय रामलीला मंचन महायज्ञ का विश्राम हो गया।

समिति के संरक्षक सिटी मजिस्ट्रेट ए बी वाजपई ने सभी सदस्यों को निर्विघ्न एवं सुंदर रामलीला मंचन संपन्न करवाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

पारायण यज्ञ के बाद भंडारे का आयोजन रामलीला मैदान में किया गया।

यज्ञ में मेहुल जोशी, वैभव देवल, रुद्र बिष्ट, भोला नाथ केसरवानी,विवेक कश्यप, अमित जोशी, पंडित रीतेश जोशी, अतुल अग्रवाल, मनोज गुप्ता, विनीत अग्रवाल,बसंत अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल आदि ने आहुति दी ।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड वन विभाग में भर्ती का मौका: SRF, JRF समेत कई पदों पर आवेदन आमंत्रित
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.