ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। प्रगतिशील भोजनमाता संगठन द्वारा अपने स्थाई रोजगार व न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में प्रदर्शन व सभा की गई।

जहाँ संगठन की महिलाओ ने सरकार के रवैये पर नाराजगी जताई उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में 32 हजार भोजन माताएं अपनी सेवाएं दे रही हैं।

पिछले कई साल से मानदेय बढ़ाने की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार ध्यान नहीं दे रही है।

उन्होंने कहा कि काफी समय पहले तत्कालीन शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने शिक्षा विभाग को पांच हजार रुपये महीने के मानदेय का प्रस्ताव बनाने को कहा था बावजूद इसके कोई सुनवाई नहीं हो पाई।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अब भोजन माताओं के सब्र का बांध टूटने लगा है। यदि सरकार ने शीघ्र मानदेय बढ़ाने की पहल नहीं की तो संगठन आंदोलन की रणनीति तैयार करेगा।

यह भी पढ़ें :  आउटसोर्स कर्मचारियों ने उठाई समान कार्य-समान वेतन की मांग, आंदोलन की चेतावनी
error: Content is protected !!