नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु निरंतर सत्यापन अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी  प्रकाश चंद्र के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी  नितिन लोहनी, लालकुआं  दीपशिखा के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष वनभूलपुरा  नीरज भाकुनी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत वनभूलपुरा क्षेत्र में सघन सत्यापन अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान किरायेदारों, श्रमिकों, चौकीदारों एवं घरेलू नौकरों का सत्यापन न कराने पर कुल 17 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही कर 2,500 रुपए जुर्माना जमा करवाया गया।

साथ ही, 83 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत 7 मकान मालिकों द्वारा किरायेदारों का सत्यापन न कराए जाने पर उनके विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए 10-10 हज़ार रुपये कुल 70,000 रुपए का जुर्माना कर संबंधित रिपोर्ट माननीय न्यायालय प्रेषित की गई है।

पुलिस द्वारा क्षेत्र में निरंतर सत्यापन अभियान जारी 

जनपद नैनीताल पुलिस आमजन से अपील करती है कि सुरक्षा के दृष्टिगत अपने किरायेदारों, कर्मचारियों, घरेलू सहायकों आदि का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराएं। सत्यापन न कराए जाने की स्थिति में संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध विधि सम्मत कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  शानदार अभिनय से सोशल मीडिया पर छाईं मीना बासकंडी, सुपर्णखा के किरदार ने दर्शकों का जीता दिल, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा मंच

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.