हल्द्वानी/कालाढूंगी।  चकलुवा चौधरी गेट कालाढूंगी के पास एक  कैन्टर ने बाइक स्वरों को मारी टक्कर।

सूचना पर मौके पर रात्रि अधिकारी अपर उ0नि0 तनवीर आलम व कानि0 634 ना0पु0 मनोज द्विवेदी के मौके पर पहुचे ।

चौधरी गेट के पास एक वाहन संख्या UK 18 H 3550 ने मोटर साईकिल जिसमें दो व्यक्ति सवार थे को विपरीत दिशा कालाढूगी की तरफ से हल्द्वानी की तरफ को जा रहे कैन्टर संख्या UP 22 BT 2515 के चालक नाम पता अज्ञात द्वारा वाहन को सामने से गलत दिशा में आकर टक्कर मार दिया था तथा कैन्टर चालक मौके से फरार हो गया है।

मोटर साईकिल सवार दो युवक  लोकेश उम्र 32 वर्ष पिता अज्ञात चकलुवा हाईड्रिल के पास कालाढूंगी व दुसरा घायल सुनिल कुमार पुत्र व पता अज्ञात जो गम्भीर रूप से घायल हो गये।

लोगों की मदद से निजी वाहन से तत्काल उपचार हेतु CHC कालाढूगी लाया गया जहां पर चिकित्सक द्वारा लोकेश उपरोक्त को मृत घोषित कर दिया गया।

 सुनील  को आयी गम्भीर चोटो के कारण बाद प्राथमिक उपचार चिकित्सक द्वारा उच्च उपचार हेतु 108 एम्बुलेन्स की मदद से हायर सैन्टर सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रैफर किया गया ।

दुर्घटना मे घायल व्यक्तिः सुनिल कुमार पुत्र व पता अज्ञात उम्र करीब 27 वर्ष

दुर्घटना में मृत हुआ व्यक्तिः लोकेश पिता अज्ञात चकलुवा हाईड्रिल के पास कालाढूंगी उम्र 32 वर्ष

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में भारतीय ज्ञान परंपरा पर सात दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.