ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी।  कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के भतीजे और कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। बल्यूटिया के इस्तीफा देने के बाद से कांग्रेस में खलबली मची हुई है।

इधर बल्यूटिया ने कहा कि वे पिछले 35 सालों से कांग्रेस पार्टी के लिए संघर्ष करते आ रहे हैं यहां तक की उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के पूरे मुख्यमंत्री नरेंद्र तिवारी के परिवार से हैं और उनके संघर्ष को आज भी वह आगे बढ़ा रहे हैं। लेकिन पार्टी द्वारा पिछले कई सालों से उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी ने हमेशा उनकी उपेक्षा की है। कांग्रेस का एक वफादार सिपाही होने के बावजूद उन्हें कभी नेता ही नहीं माना गया। उन्होंने कहा कि वे अपने को एक ऐसा विद्यार्थी की तरह महसूस कर रहे हैं। जैसे एक छात्र ने परीक्षा के लिए खूब मेहनत की पर उसे कभी भी परीक्षा में नहीं बैठने दिया गया और प्रतिभा का प्रदर्शन का मौका नहीं दिया गया।

फिलहाल दीपक ने अभी किसी पार्टी में ज्वाइन करने की बात से इनकार किया है लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि दीपक जल्द भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं।

आपको बता दें कि कांग्रेस ने नैनीताल लोकसभा सीट से प्रकाश जोशी को अपना प्रत्याशी बनाया है जिसके बाद दीपक ने नाराजगी जाहिर करते हुए पार्टी के पद से इस्तीफा दिया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  मुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को बड़ी सौगात

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.