ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनीदेवीधुरा में ऐतिहासिक बग्वाल का भव्य आयोजन, 8 मिनट तक गूंजे मां वाराही के जयकारे; CM धामी ने की पूजा-अर्चना, देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने का ऐलानरक्षाबंधन पर बहन को लेने जा रहे 22 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौतरक्षाबंधन पर SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने दी जनपदवासियों को शुभकामनाएं, बोले—जनसुरक्षा और जनसेवा सर्वोच्च प्राथमिकता, पीआरओ हेमा ऐठानी ने SSP की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्ररक्षाबंधन पर जेल पहुंचीं बहनें, भाइयों की कलाई पर बांधी राखी; भावुक होकर बोलीं—अगली राखी घर पर मनाएं

हल्द्वानी। बीते दिनों दिनों सपा के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा वीर योद्धा महाराणा सांगा के लिए अपशब्द बोले गए और उनको गद्दार कहा गया बता दें सपा सांसद के इस बयान के बाद से देशभर में उनके खिलाफ विरोध हो रहा है।

आज हल्द्वानी में गौ -सेवक जोगेन्द्र राणा जोगी के नेतृत्व में रामजीलाल सुमन का पुतला दहन किया गया और सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई द्वारा राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया ।

इस दौरान बात करते हुए जोगेन्द्र राणा ने कहा देश के ऐसे योद्धा जिनके शरीर पर अस्सी घाव थे ।

जिनका एक हाथ कट गया, एक आंख फुट गई और एक पैर अपाहिज हो गया था उसके बाद भी वो तीन देशों के इस्लामिक आक्रांताओ से अपनी मातृ भूमि के लिए लड़ते रहे, ऐसे महापुरुष के लिए अपशब्द कहना शर्मनाक है।

बता दें गौ-सेवकों ने राष्ट्रपति के नाम दिए ज्ञापन में कहा सपा सांसद द्वारा भारत के महापुरुष के लिए ऐसे अपमानिक बयान पर उनकी राज्यसभा सदस्यता रद करके उन्हे जेल में डाला जाये ।

यदि तत्काल प्रभाव से उचित कारवाही नहीं होती हे तो महापुरुष के सम्मान में देशभर में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : आबादी क्षेत्र में कबाड़ की दुकानों पर नगर निगम सख्त, शहर से बाहर शिफ्ट करने की तैयारी

You missed

error: Content is protected !!