हल्द्वानी। देर रात एक तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया। हालांकि ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार गुरुवार रात करीब 9:30 बजे स्कूटी सवार महिला माया भट्ट पत्नी अनिल भट्ट (32) निवासी हाथीखाल, गोरापड़ाव हल्द्वानी से परिवार के सदस्य के साथ घर की ओर जा रही थी।

इसी दौरान बरेली रोड पर पीछे से आ रहे कैंटर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि स्कूटी चला रहे सदस्य को हल्की चोट आई।

आनन फानन में महिला को सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रख दिया है। कैंटर को सीज कर लिया है। हालांकि चालक फरार हो गया।

यह भी पढ़ें :  नाबालिग के साथ दरिंदगी करने वाले ITI गैंग के 4 सदस्य 6 घंटे में गिरफ्तार… SSP मंजुनाथ टीसी के एक्शन से अपराधियों में हड़कंप, महिला एवं बाल अपराध पर जीरो टॉलरेंस, मुखानी पुलिस की त्वरित कार्यवाही

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.