ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। कुमाऊं के सबसे बड़े नगर निगम हल्द्वानी में चुनाव बेहद दिलचस्प होता जा रहा है।

कांग्रेस और भाजपा के मेयर प्रत्याशी चुनाव प्रचार के साथ ही एक दूसरे पर जमकर आरोप प्रत्यारोप लग रहे हैं।

समाजवादी पार्टी का कांग्रेस के साथ गठबंधन होने का आरोप लगाते हुए जहां भाजपा प्रत्याशी ने कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी पर आरोप लगाए।

वही ललित जोशी ने भी पलटवार करते हुए कहा है कि भाजपा को आरोप लगाने से पहले खुद के गिरेबान में झांकना चाहिए, क्योंकि जिनके घर शीशे के हो वह दूसरे के घरों में पत्थर नहीं मारा करते।

दरअसल भाजपा प्रत्याशी गजराज बिष्ट ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान महिला आंदोलनकरियों के साथ अत्याचार और हत्या करने वाली समाजवादी पार्टी के साथ कांग्रेस ने गठबंधन कर लिया है।

ऐसे में कांग्रेस प्रत्याशी को खुद का राज्य आंदोलनकारी का बोर्ड उखाड़ फेंकना चाहिए।

जिस पर कांग्रेस प्रत्याशी राज्य आंदोलनकारी ललित जोशी ने कहा कि भाजपा कांग्रेस पर यह आरोप लगाने से पहले यह बताएं कि राज्य आंदोलन की जिस हत्यारी पार्टी का गठबंधन वह कांग्रेस के साथ होने का झूठा आरोप लगा रहे हैं।

उसे पार्टी के सर्वे सर्वा मुलायम सिंह यादव को किसकी सरकार में पद्मश्री पुरस्कार मिला।

इसलिए ललित जोशी ने कहा कि जिनके घर पर शीशे के होते हैं।

उन पर पत्थर नहीं मारा करते। और उन्हें किसे को सर्टिफिकेट दिखाने और किसी से सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है । 

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में मानसून का फिर कहर, 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.