ब्रेकिंग न्यूज़
भीमताल में विकास के दावों की खुली पोल! 8 किमी तक डोली में बीमार महिला को ढोने को मजबूर ग्रामीण,सड़क नहीं बनी तो 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनीकुमाऊं विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने संभाला अतिरिक्त कार्यभार, विश्वविद्यालय परिवार ने किया भव्य स्वागतभीमताल में पीलिया-डायरिया का प्रकोप: ज्योलीकोट समेत प्रभावित क्षेत्रों में 3 दिन स्कूल बंद, घर-घर पेयजल टैंकों को किया जा रहा शुद्धहरिद्वार में वृहद वृक्षारोपण अभियान: 92वें कार्यक्रम में लगाए गए 200 से अधिक पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशउत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: तेज बरसाती बहाव में बही क्रेटा कार, युवक समेत दो की मौत, युवती घायल

दिनांक 19/01/2025 रविवार को (वीकेंड) नैनीताल/भीमताल/कैंची धाम, यात्रा रूट में पर्यटक वाहनों का दबाव अधिक होने पर,भारी वाहनों हेतु यातायात / डायवर्जन प्लान

 हल्द्वानी।  पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले भारी वाहनों हेतु निम्न यातायात प्लान प्रभावी रहेगा।

वीकेंड के दौरान,रविवार को यात्रा रूट में भारी वाहनों का आवागमन समय 09:00 बजे से 21:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।

 आवश्यक सेवा वाले भारी वाहनों का भी (जैसे सब्जी, फल, ईंधन, गैस, दूध आदि) 12:00 बजे से 21:00 बजे तक यात्रा रूट में आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

 कालाढूंगी रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहन ऊँचापुल तिराहा से चौफला चौराहा से चम्बल पुल तिराहा के मध्य रोड के बांई ओर रोकें जायेंगे।

गौलापार तीनपानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहनों को गौलापुल से पहले डिवाइडर के पास रोड के बांई ओर रोकें जायेंगे।

 चोरगलिया रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहन कुँवरपुर तिराहा से खेडा चौराहा के मध्य रोड के बांई ओर रोके जायेंगे।

 पर्वतीय क्षेत्र से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहनों को समय 09:00 बजे से 21:00 बजे तक जनपद सीमा पर रोका जाएगा, और भवाली / भीमताल से आने वाले भारी वाहनों को नम्बर 01 बैण्ड / सलड़ी क्षेत्र में पार्क किया जायेगा।

यह भी पढ़ें :  नेपाल में विनाशकारी बाढ़ से तबाही, 359 लोगों की मौत; 288 भारतीय लापता, महाराजगंज-कुशीनगर में हाई अलर्ट

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.