हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र के गौलापार में मंगलवार रात दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार कारोबारी की मौत हो गई, जबकि उसके रिश्ते का भाई गंभीर रूप से घायल है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा गया है।
हल्द्वानी और हाल खेड़ा निवासी असलम सैफी पुत्र शकूर अहमद की खेड़ा, गौलापार में फर्नीचर की दुकान है। उनके साथ रिश्ते का भाई नासिर भी काम करता है।

बताया जा रहा है कि मंगलवार रात दोनों दुकान बंद कर घर की ओर जा रहे थे। रास्ते में उन्हें याद आया कि हेलमेट दुकान में ही रह गया। दोनों दोबारा दुकान की ओर आ रहे थे तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक सीधे उनकी बाइक से आ टकराई।

हादसे में असलम और नासिर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया, जहां असलम ने दम तोड़ दिया। नासिर को आईसीयू में भर्ती किया गया है। उसकी हालत भी नाजुक बताई जा रही है। वहीं दूसरे बाइक सवार को हल्की चोट आई लेकिन वह मौके से फरार हो गया।

खेड़ा चौकी प्रभारी रवीन्द्र राणा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम आज बुधवार को किया जाएगा। फरार बाइक सवार को खोजा जा रहा है। दस दिन के भीतर गौलापार में दो बाइकों की भिड़ंत का यह तीसरा मामला है। इन हादसों में तीन लोगों मौत हो चुकी हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  अंकिता भंडारी हत्याकांड: पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौड़ के आवास पर CBI की छापेमारी, पूछताछ तेज

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.