हल्द्वानी। अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश चंद्र ने खुलासा करते हुए पिछले दिनों शहर के टीपी नगर और मुखानी क्षेत्र में हुई चोरियों का खुलासा किया। अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश चंद्र ने बताया कि पिछले दिनों शहर में हुई चोरियों में लाखों के जेवरात और स्कूटी चोरी की घटना हुई थी।

जिस पर पुलिस ने सीसीटीवी तथा पूछताछ की मदद से एक शातिर चोर को जीतपुर नेगी जंगल के किनारे से गिरफ्तार किया है भगवानपुर तल्ला निवासी मनीष कुमार नाम के इस खातिर अपराधी के पास से चोरी के जेवरात भी बरामद किए गए।हल्द्वानी : पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर और मुखानी में हुई चोरियों को अंजाम देने वाले शातिर चोर को पकड़ा, लाखों के जेवरात व दो मोटरसाइकिल बरामद

इसके अलावा पूछताछ में यह भी पता चला है कि मुखानी क्षेत्र से आरोपी के द्वारा दो स्कूटी की भी चोरी की गई है जो उसने स्टील फैक्ट्री के खंडहर में छुपाई हैं ।

जिसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर दोनों चोरी की स्कूटी भी बरामद कर ली है। फिलहाल संबंधित मामलों में शातिर चोर को गिरफ्तार का न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल, 25 अक्टूबर 2026
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.