एसएसपी प्रहलाद मीणा के निर्देश पर बनभूलपुरा और काठगोदाम क्षेत्र में चला वृहद चैकिंग अभियान

नियमों का उल्लंघन करने वाले 9 ऑटो सहित 10 वाहन सीज, 27 के विरुद्ध 10-10 हज़ार के चालानी कार्यवाही

सत्यापन न कराने वाले 27 लोगों के विरुद्ध 10-10 हज़ार के चालानी कार्यवाही

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के दिशा-निर्देश पर थाना बनभूलपुरा एवं काठगोदाम क्षेत्र में नीरज भाकुनी एवम  दीपक बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा एक वृहद चैकिंग अभियान चलाया।

अभियान के दौरान थानाध्यक्ष वनभूलपुरा/काठगोदामथथ पुलिस टीम सहित पीएसी द्वारा ऐसे ऑटो और ई-रिक्शा चालकों एवं अन्य को चैक किया गया जिन्होंने सत्यापन नहीं कराया व यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे थे।

वनभूलपुरा पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 51 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 10 वाहन सीज – (9 ऑटो, 1 बाइक) तथा फड़ फेरी लगाकर मार्ग अवरुद्ध करने वाले 24 फड़ फेरी लगाने वालों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत 10-10 हज़ार के कोर्ट चालान किए गए।

काठगोदाम पुलिस द्वारा सत्यापन अभियान चलाते हुए 50 लोगो के सत्यापन कराए गए 3 के विरुद्ध सत्यापन न कराने पर 10-10 हज़ार के कोर्ट चालान किये गए।

इसके अतिरिक्त पुलिस अधिनियम के अंतर्गत 22 के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए 4,750 जुर्माना जमा करवाया गया। और

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी के दो कैंसर मरीजों का मैक्स अस्पताल वैशाली में सफल इलाज, आधुनिक सर्जरी से मिली राहत
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.