ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनीदेवीधुरा में ऐतिहासिक बग्वाल का भव्य आयोजन, 8 मिनट तक गूंजे मां वाराही के जयकारे; CM धामी ने की पूजा-अर्चना, देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने का ऐलानरक्षाबंधन पर बहन को लेने जा रहे 22 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौतरक्षाबंधन पर SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने दी जनपदवासियों को शुभकामनाएं, बोले—जनसुरक्षा और जनसेवा सर्वोच्च प्राथमिकता, पीआरओ हेमा ऐठानी ने SSP की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्ररक्षाबंधन पर जेल पहुंचीं बहनें, भाइयों की कलाई पर बांधी राखी; भावुक होकर बोलीं—अगली राखी घर पर मनाएं

हल्द्वानी। एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां नवाबी रोड से लापता हुई एक महिला का शव कालीचौड़ के जंगल में बरामद हुआ है।

मृतका की पहचान 38 वर्षीय नेहा उप्रेती के रूप में हुई है, जो उप्रेती सदन, नवाबी रोड, एस्सार पेट्रोल पंप के पास की रहने वाली थी।

सूत्रों के अनुसार, स्थानीय लोगों ने कालीचौड़ के जंगल में एक शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही काठगोदाम थाना पुलिस के एसओ दीपक बिष्ट और उनकी टीम घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मृत्यु के कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।

पुलिस द्वारा मृतका के परिजनों से पूछताछ की जा रही है और मामले के सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस ने यह भी बताया कि शव की बरामदगी के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है, और लोग तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं।

पुलिस सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए जांच को आगे बढ़ा रही है, ताकि इस रहस्यमयी मौत के कारणों का पता चल सके।

यह मामला अब पुलिस के लिए एक चुनौती बन गया है, क्योंकि इस मामले में कई पहलुओं पर गौर किया जा रहा है।

आसपास के लोगों और परिजनों से भी जानकारी जुटाई जा रही है ताकि इस अपराध का खुलासा किया जा सके।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में जमाखोरी, मिलावट और कालाबाजारी पर प्रशासन का शिकंजा, खाद्य पदार्थों की सघन जांच के निर्देश

You missed

error: Content is protected !!