ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनीदेवीधुरा में ऐतिहासिक बग्वाल का भव्य आयोजन, 8 मिनट तक गूंजे मां वाराही के जयकारे; CM धामी ने की पूजा-अर्चना, देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने का ऐलानरक्षाबंधन पर बहन को लेने जा रहे 22 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौतरक्षाबंधन पर SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने दी जनपदवासियों को शुभकामनाएं, बोले—जनसुरक्षा और जनसेवा सर्वोच्च प्राथमिकता, पीआरओ हेमा ऐठानी ने SSP की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्ररक्षाबंधन पर जेल पहुंचीं बहनें, भाइयों की कलाई पर बांधी राखी; भावुक होकर बोलीं—अगली राखी घर पर मनाएं

सड़कों पर आवारा जानवर लोगों के लिए मुसीबत बन रहे हैं मुसीबत

देहरादून।  डोईवाला में बड़ा हादसा हो गया. डोईवाला कोतवाली क्षेत्र में लच्छीवाला के पास आवारा सांड ने स्कूटी में टक्कर मार दी।

इस हादसे में स्कूटी सवार दोनों लोग घायल हो गए थे. बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति की तो मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरे व्यक्ति ने हॉस्पिटल में दम तोड़ा।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसा शुक्रवार 28 मार्च शाम को करीब सात बजे हुआ. बताया जा रहा है कि डोईवाला इलाके के ही रहने वाले 32 साल के विजय लोधी पुत्र दुखीराम किसी काम से अपनी परिचित वीरेंद्र छेत्री पुत्र दिल बहादुर निवासी लच्छीवाला के साथ स्कूटी पर कही जा रहे थे, तभी सड़क पर घूम रहे आवारा सांड ने उनको टक्कर मार दी।

इस हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई थी।

मौके पर मौजूद लोग तत्काल दोनों को हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट लेकर गए. विजय लोधी को तो डॉक्टरों ने पहले ही मृत घोषित कर दिया था, लेकिन वीरेंद्र छेत्री ने हॉस्पिटल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : आबादी क्षेत्र में कबाड़ की दुकानों पर नगर निगम सख्त, शहर से बाहर शिफ्ट करने की तैयारी

You missed

error: Content is protected !!