ब्रेकिंग न्यूज़

लोकतंत्र के पर्व हेतु स्काउट गाइड तथा स्कूली बच्चों और शिक्षकों ने निकाली मतदाता जागरुकता रैली और प्रेरणा उत्सव में भास्कर और चेष्टा जनपद हेतु चयनित।

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

हल्द्वानी। लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाने हेतु स्वीप के तहत इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब एवं युवा टूरिज्म क्लब के नेतृत्व में पी एम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज हल्दुचौड़ में स्कूली बच्चों तथा स्काउट गाइड द्वारा बृहद जागरूकता रैली निकालकर अधिक से अधिक मतदान करने का आवाहन किया।

साथ ही राष्ट्रीय एकता के विकास हेतु प्रेरणा उत्सव के रूप में विकसित भारत का संकल्प लेते हुए “राष्ट्र के विकास में युवाओं की भूमिका विषय” पर व्याख्यान माला आयोजित की गयी।

विद्यालय स्तरीय प्रेरणा उत्सव में स्कॉउट वर्ग में भव्य सिंह, योगेश कांडपाल, कुणाल सिंह, नैतिक रूवाली, दीपक परिहार, सूर्यांशु सिंह, विनय सिंह दीगारी, राहुल जोशी सहित गाइड वर्ग में चेष्टा जोशी कनक सनवाल, रुचि फुलारा, योग्यता जोशी, सिमरन धोनी आदि की प्रस्तुतियां सराहनीय रही।

प्रेरणा उत्सव के संयोजक डॉ हिमांशु पांडे ने बताया कि उत्सव से भास्कर सुयाल एवं चेस्टा जोशी को जनपद स्तरीय उत्सव हेतु चयनित किया गया।

प्रधानाचार्य गणपत सिंह सेंगर ने विभिन्न गतिविधियों के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। रैली तथा प्रेरणा उत्सव की सफल बनाने में भुवन मठपाल, दिनेश जोशी, सरस्वती बृजवाल, सीमा जोशी, निर्मला सामंत, शांति सहित हेम जोशी, सचिन्द्र पाठक, भूपेंद्र सिंह, नवीन चंद्र पंत आदि द्वारा योगदान दिया गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : सड़क हादसे में गंभीर घायल नर्सिंग छात्रा ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.