हल्द्वानी। हल्दूचौड़ क्षेत्र में आठवीं की छात्रा कि संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, बताया जा रहा कि छात्रा का जहरीला पदार्थ का सेवन करने से मौत हुई है।

 पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. हल्दूचौड़ निवासी आठवीं की छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ गटक लिया उपचार के लिए उसे सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां मौत हो गई।

पंचायत घर हल्दूचौड़ निवासी राजू सिंह स्वीट हाउस में काम करते हैं, उनके दो पुत्र और दो पुत्री हैं, राजू ने बताया कि उसकी 14 साल की बेटी दौलिया स्थित स्कूल में आठवीं की छात्रा थी, बताया रविवार को वह ड्यूटी पर गए थे।

देर रात उसकी तबीयत बिगड़ने की सूचना फोन पर परिवार ने दी, वह घर गए तत्काल उसको डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया।

जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, मेडिकल चौकी प्रभारी प्रवीण तेवतिया ने बताया कि मृतक छात्रा का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक राजनीतिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर विशेष पूजा-अर्चना, ओखलकांडा के आचार्य पंडित नरेश चंद्र भट्ट ने कराया वैदिक अनुष्ठान
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.