ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। बुद्ध पार्क तिकोनिया हल्द्वानी में सुराज सेवा दल के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर व बढ़ते बिजली के दामों का विरोध करते हुए एम डी यूपीसीएल अनिल यादव का पुतला दहन किया।

कुमाऊं मंडल अध्यक्ष विशाल शर्मा ने बताया कि यूपीसीएल में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है और भुगतान उपभोक्ताओं को करना पड़ रहा है लगातार बिजली के दाम बढ़ रहे हैं स्मार्ट मीटर दूरगामी समय में बिजली विभाग का निजीकरण करने की शुरुआत है।

एम डी यू पी सी एल उत्तराखंड की भोली भाली जनता को गुमराह कर रहे हैं सचिव ऊर्जा अपने बयान मैं कह रहे हैं कि यह मीटर प्रीपेड स्मार्ट मीटर है और अनिल यादव कह रहे हैं कि ऐसी कोई योजना नहीं सरकार पहले इसे घर-घर में जबरन लगवाएगी।

उसके बाद ऊर्जा विभाग को निजीकरण करते हुए प्राइवेट हाथों में दे देगी और पोस्टपेड करते हुए बिजली के दाम चरम सीमा पर पहुंच जाएंगे मध्यवर्गीय गरीब लोगों का शोषण हो रहा है जिसे सुराज सेवा दल किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा।

अगर मीटर बदलने हैं तो शुरुआत कारखाने वह उद्योगपतियों के घर से करें प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष डीके भट्ट मंडल उपाध्यक्ष अमित चौहान शशि सिंह अंग्रेज सिंह विजय पाठक नितिन कोहली कुमाऊं महिला प्रभारी सुनीता भट्ट पवन बिष्ट गणेश रावत कमल धामी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह भी पढ़ें :  रक्षाबंधन आज: भद्रा रहित मुहूर्त में बांधें राखी, जानें शुभ समय और पूजा की पूरी विधि

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.