हल्द्वानी। सुराज सेवा दल के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष विशाल शर्मा और संगठन मंत्री विनोद पाठक के नेतृत्व में योगा ट्रेनर ज्योति मेर हत्याकांड के जल्द से जल्द खुलासे को लेकर पहाड़ी आर्मी, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ज्योति के परिवारिक लोंगो ने जोरदार प्रदर्शन किया।

जहाँ विशाल शर्मा ने कहा की 18 दिन बीतने के बाद भी हत्यारे पुलिस की पकड़ से बाहर है, विशाल शर्मा ने कहा की अगर पुलिस सोमवार तक हत्यारो को नहीं पकड़ती है तो मंगलवार को सुराज सेवा दल अपने सैकड़ो समर्थको के साथ एसएसपी का घेराव करेगा, उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ने की मांग की साथ ही ज्योति के लिए न्याय की गुहार लगा रहे लोगों के साथ किये गये अभ्रदता पर भी आक्रोश जताया, जहाँ फौजी भुवन पाण्डेय ने कहा की पहाड़ी आर्मी के अध्यक्ष हरीश रावत के साथ पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही ने हमारे समाज के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचना है उन्होंने कहा की अगर ज्योति के हत्यारो को जल्द से जल्द नहीं पकड़ा जाता है तो आमरण अनशन और जेल भरो आंदोलन भी किया।

वहीँ पूर्व एसिसटेंट कमांडेंट आरपी सिंह, हिमांशु शर्मा और राजेंद्र कांडपाल ने कहा जिले में गुंडा राज के खिलाफ़ एक जुट होने की आवश्यता है क्यूंकि पुलिस प्रसाशन फेल है, अब देवभूमि में महिलाये, बच्चे कोई भी अपने को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहें है आखिर घर में घुसकर हत्या करने के बाद भी आज 17 दिन हो गये पुलिस अपराधियों को क्यों बचा रही है जिसमें पुलिस के क्रिया कलाप भी संदेह के घेरे में है।

इस दौरान दीपा पांडे, दीप पाण्डेय, सुरेश गैंडा, गिरीश पंत, प्रदीप कोठारी, जी आर टमटा, महेश जीना, वीर सिंह बिष्ट, आयेंन्द्र शर्मा, कंचन पतलिया, हेमंत सिंह मेर, हरेन्द्र राणा, जिला अध्यक्ष मोहन कांडपाल, जिला महामंत्री राजेंद्र राजेंद्र कांडपाल, सूबेदार मेजर दिनेश जोशी, फौजी कमलेश जेठी, विनोद नेगी, दीपा पांडे, कमलेश खंडूरी, इंजीनियर गोकुल मेहरा, दीपक चंद गोस्वामी, कैलाश डालाकोठी, पवन सिंह जाला, प्रेमा मेर, हेमा कबडवाल, विनोद भट्ट, गीता, कविता जीना, बबीता जोशी, कंचन रौतेला, मदन लोहिया, भावना, नीमा बिष्ट, मोंटी बोहरा, हरेद्र राणा विजय भंडारी, हेमा के साथ सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  बजून में दिनेश आर्य के राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया केंद्रीय नेतृत्व का आभार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.