ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तराखंड की सांस्कृतिक एकता को मजबूत करने निकली तृतीय गोल्ज्यू यात्रा

हल्द्वानी में आयोजित प्रेस वार्ता में उत्तराखंड की सांस्कृतिक एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से तृतीय गोल्ज्यू यात्रा की घोषणा की गई। अपनी धरोहर न्यास द्वारा आयोजित यह यात्रा अक्षय तृतीया यानी 19 अप्रैल से शुरू होगी और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से होकर पूरे उत्तराखंड को जोड़ने का संदेश देगी।

संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष विजय भट्ट ने बताया कि यात्रा का शुभारंभ चम्पावत स्थित मुख्य गोल्ज्यू मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ किया जाएगा। इसके बाद यात्रा हरिद्वार होते हुए गढ़वाल मंडल के पौड़ी, श्रीनगर और बद्रीनाथ तक पहुंचेगी।

उन्होंने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य पूरे उत्तराखंड को एक सूत्र में पिरोना है। संस्था पिछले 6 वर्षों से इस दिशा में कार्य कर रही है और वर्ष 2022 से इस यात्रा की शुरुआत की गई थी। वर्ष 2026 में यह यात्रा अपने तीसरे वर्ष में प्रवेश कर रही है।

यात्रा मैदानी, मध्य हिमालय और उच्च हिमालय के क्षेत्रों से होकर गुजरेगी, जिससे प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता और एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचेगा। 7 मई को यात्रा पुनः हल्द्वानी पहुंचेगी।

जहां रामलीला मैदान से गोल्ज्यू मंदिर तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : पत्नी से अवैध संबंधों के शक में युवक की गला घोंटकर हत्या, दामाद हिरासत में

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.