व्यापारियों ने हल्द्वानी के नवनियुक्त कोतवाल का स्वागत व अभिनंदन किया।

रिपोर्टर – अजय वर्मा

हल्द्वानी।  देवभूमि व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह चड्ढा एवं महानगर अध्यक्ष गोविंद बगडवाल के नेतृत्व में व्यापारी प्रतिनिधियों ने आज हल्द्वानी कोतवाल राजेश यादव का फूलों के गुलदस्ता भेंट कर जोरदार अभिनंदन किया।

इस अवसर पर व्यापारी नेताओं ने दशहरा व दीपावली त्योहार के दौरान बाजार क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था चौकस रखने की मांग की, ताकि त्योहारों में असामाजिक तत्व किसी भी तरह महिलाओं के साथ छीना झपटी वह बदतमीजी ना कर सके।

व्यापारी नेताओं ने आशा व्यक्त की ,कि उनके कार्यकाल में कानून व्यवस्था दुरुस्त रहेगी।

इस अवसर पर देवभूमि व्यापार मंडल के नगर महामंत्री राजीव जायसवाल ,प्रदेश उपाध्यक्ष दलजीत सिंह दल्ली ,युवा प्रदेश अध्यक्ष मुकेश घींगडा,जगमीत मीती, जसविंदर भसीन ,राजेंद्र बमेठा, प्रेम चौधरी ,मनीष वर्मा अनवरूला सिद्दीकी , मोइन बाबा, अनुज देवल, जसपाल मालदार, हीरालाल साहू सहित कहीं व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भीमताल विधानसभा में हरीश पनेरू ने तेज किया जनसंपर्क अभियान, गांव-गांव पहुंचकर सुन रहे ग्रामीणों की समस्याएं
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.