हल्द्वानी। कुछ लोगों के उकसाने पर एक महिला द्वारा एक महिला व्यापारी की दुकान में मारपीट की गई।

जिसकी पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में दर्ज होने के बावजूद भी जब वह अपनी शिकायत मुखानी थाना लेकर पहुंची तो वहां से अधिकारियों ने उसे बेरंग वापस लौटा दिया।

दोबारा फिर जाने पर उसे फिर से टाल मटोल कर वापस भेज दिया गया।

जिस पर आज  सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल की महिला मोर्चा द्वारा उनके समर्थन में सभी महिलाओं ने इकट्ठे होकर मुखानी थाने पहुंचकर अधिकारियों से शिकायत की ।हल्द्वानी : महिला द्वारा  महिला व्यापारी की दुकान में मारपीट, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने में की आनाकानी, व्यापार मंडल की महिलाएं धमकी थाने

तब जाकर कहीं उनकी शिकायत का संज्ञान लेकर कार्यवाही शुरू की गई । और आश्वासन दिया गया कि भविष्य में कोई भी महिला अगर प्रताड़ित है या किसी भी घटना से परेशान है तो उसकी शिकायत सुनी जाएगी और न्याय किया जाएगा।

लेकिन आश्वासन तो दिया गया पर कहने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई ।

सशक्त एकता उधोग व्यापार मंडल उत्तराखंड की प्रदेश प्रभारी सीमा बत्रा जी ने कहा की अगर क्षेत्र में व्यापारी महिलाओं की प्रशासन नहीं सुनेगा और व्यापारी महिलाओं का उत्पीड़न होता रहा तो प्रशासन के खिलाफ हमें एकजुट होकर आन्दोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

महिला प्रदेश महामंत्री ज्योति अवस्थी ने कहा कि हमारे क्षेत्र की महिलाओं की सुरक्षा के लिए सशक्त एकता उधोग व्यापार मंडल उत्तराखंड महिला व्यापारी के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर खड़ा है ।

अगर महिलाएं किसी प्रकार प्रताड़ित किया जाता है तो हम प्रशासन के रवैए के खिलाफ जाएंगे आंदोलन करेंगे 

इस मौके पर सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल की महिला मोर्चा की प्रभारी  सीमा बत्रा प्रदेश महामंत्री ज्योति अवस्थी प्रदेश सचिव  मंजू शाह, लीना शर्मा एवं मंजू भट्ट आदि अन्य महिलाएं मौजूद रही।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  धनतेरस, दीपावली और भैया दूज पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर SSP नैनीताल सख्त, लापरवाही और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.