हल्द्वानी। आवारा जानवरो का आतंक लगातार जारी है इस बार गौलापार में रात तेज रफ्तार कार आवारा जानवर से टकराकर कार सड़क किनारे नहर में जा गिरी।

चालक कार के नीचे दब गया। गंभीर हालात में उसे हॉस्पिटल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गौलापार स्थित कुंवरपुर के रहने वाले अभिषेक नेगी (28 वर्ष) पुत्र स्व.सुरेंद्र नेगी बुधवार रात करीब एक बजे काठगोदाम की ओर से कार से घर लौट रहा था।

हल्द्वानी खेड़ा देवला के पास जानवर से टकराकर कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे नहर में जा गिरी।

हादसे में कार चालक अपनी ही कार के नीचे दबकर बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे निकालकर रात में डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पीटीकुल कर्मचारियों ने सीखी एआई तकनीकें
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.