ब्रेकिंग न्यूज़
प्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनीदेवीधुरा में ऐतिहासिक बग्वाल का भव्य आयोजन, 8 मिनट तक गूंजे मां वाराही के जयकारे; CM धामी ने की पूजा-अर्चना, देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने का ऐलान

गांव के ही एक व्यक्ति ने आपसी रंजिश में नशे में धुत होकर पड़ोसी के घर पहुंच कर आग लगा दी।

आरोप है कि नशे में धुत व्यक्ति ने उक्त परिवार से लड़ाई झगड़ा व मारपीट के बाद घर में लगा दी आग

बागेश्वर। बैजनाथ थाना क्षेत्र के अंतर्गत संदिग्ध परिस्थितियों में एक मकान में आग लग गई जहां 12 लोग झूलसे हैं।

घटना में 10 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है जिनको हायर सेंटर रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है की घटना बागेश्वर के गरुड़ विकासखंड के देवनाई रणकुड़ी गांव की है।

घटना मंगलवार दिन रात की बताई जा रही है. बैजनाथ थाना प्रभारी प्रताप सिंह नगर कोटी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को बागेश्वर जिला अस्पताल को भेजा है।

आग से अफरातफरी मच गई.जैसे ही आग लगने की सूचना मिली, गांव के लोग मौके पर पहुंच गए सूचना पर बैजनाथ थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी भी आ गए.सभी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझा लिया।

पुलिस के मुताबिक गांव के ही एक व्यक्ति ने आपसी रंजिश में नशे में धुत होकर एक घर में पहुंचा जहां घर वालों के साथ मारपीट करने शुरू कर दी।

इस दौरान नशेड़ी ने एक व्यक्ति की सर फोड़ दिया. इस दौरान पीड़ित परिवार ने नशेड़ी को कमरे में बंद कर दिया और इसकी सूचना नशेड़ी के परिवार वालों को दी। उसकेेे बाद नशे में  धूत व्यक्ति ने  पड़ोसी के घर में आग लगा दी।

 

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!