ब्रेकिंग न्यूज़
व्यापारियों की समस्याओं पर सीएम धामी का भरोसा—“आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखंड को सीएम धामी की बड़ी सौगात: हल्द्वानी में राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का ₹43.50 करोड़ से शिलान्यास, पहले शैक्षणिक सत्र का शुभारंभनेपाल में ग्लेशियर फ्लैश फ्लड से भीषण तबाही: मौतों का आंकड़ा 552 पार, 1500 से अधिक लापता; 320 भारतीयों का अब तक नहीं चला पता, 400 चीन में सुरक्षितदर्दनाक सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी, स्कूटी सवार दो लोगों की मौतमुख्यमंत्री धामी का आज हल्द्वानी दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवाद

हाईकोर्ट ने सितारगंज सेंट्रल जेल के डिप्टी जेलर नवीन चौहान और कांस्टेबल राम सिंह कपकोटी को निलंबित करने के दिए आदेश 

नैनीताल। हाईकोर्ट ने सितारगंज सेंट्रल जेल में पॉक्सो ऐक्ट में बंद कैदी से मारपीट के मामले में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की रिपोर्ट का संज्ञान लिया।

कोर्ट ने डिप्टी जेलर नवीन चौहान और कांस्टेबल राम सिंह कपकोटी को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। इसमें शामिल अन्य लोगों के नाम कोर्ट में पेश करने को कहा है। अगली सुनवाई 21 जुलाई को होगी।
मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी. नरेंदर और न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ ने कहा कि जेलों में ऐसी घटनाएं क्यों हो रही हैं, जो नियमों के खिलाफ हैं।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधमसिंह नगर के सचिव योगेंद्र कुमार सागर ने 11 जुलाई को जेल का निरीक्षण किया।

14 जुलाई को पेश रिपोर्ट में उन्होंने कहा कि कैदी सुभान ने उन्हें बताया कि उसके साथ 28 जून को डिप्टी जेलर, कांस्टेबल आदि ने मारपीट की है।

इसमें अनिल यादव और सुनील शर्मा का नाम सामने आया है। निरीक्षण में कैदी के शरीर पर कई घाव मिले थे। जेल प्रशासन ने सुभान को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसकी चोट को देखा।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 28 अगस्त, 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.