नैनीताल डीएसए ग्राउंड में खेले गए फाइनल फुटबॉल टूर्नामेंट में

हाई कोर्ट ऑफिशल नैनीताल में व्यापार मंडल तल्ली ताल को 2-1के अंतर से हराकर ट्रॉफी में कब्जा

 रिपोर्टर गुडडू सिंह ठठोला

नैनीताल। डी एस ए नैनीताल के तत्वाधान में अंतर कार्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता में आज हाई कोर्ट ऑफिशल नैनीताल में व्यापार मंडल तल्ली ताल को 2-1के अंतर से हराकर ट्रॉफी में कब्जा कर लिया।

आज के मैच में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति  आलोक मेहरा थे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष  दुर्गा सिंह मेहता एवं मंडी समिति के मनोज जोशी उपस्थित रहे।

आज के अतिथियों के रूप में डी एस ए नैनीताल के महासचिव अनिल गढ़िया उपसचिव भुवन बिष्ट, फुटबॉल सचिव पवन खानायत, बालीबाल सचिव शैलेंद्र बर्गली, सभासद भगवत रावत, संतोष शाह,विक्रम शाह,खजान डंगवाल सहित हजारों लोग मौजूद रहे।

अंत में मुख्य अतिथि महोदय ने सभी खेल प्रेमी जनता को एवं डी एस ए नैनीताल की कार्यकारिणी को आशीर्वाद दिया। 

डी एस ए नैनीताल की तरफ से सभी खिलाड़ियों एवं दर्शकों मुख्य अतिथियों का धन्यवाद दिया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी कार, बुजुर्ग महिला और चालक की मौत, मां-बेटे समेत तीन घायल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.