ब्रेकिंग न्यूज़

गांव का गौरव सम्मान समारोह कार्यक्रम में भाजपा नेता मनोज पाठक ने स्कूली बच्चों और नगर के नागरिकों को किया सम्मानित। 

रिपोर्टर – नीरज तिवारी

कालाढूंगी। नगर के एक निजी बैंक्वेट हॉल में आयोजित ‘नगर के गौरव का सम्मान समारोह’ में भाजपा नेता मनोज पाठक ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों और स्कूली बच्चों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।

इस अवसर पर मनोज पाठक ने बताया कि उनके द्वारा ‘गांव का गौरव सम्मान समारोह’ कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के नगर एवं ग्रामीण इलाकों में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाता है। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती, वरिष्ठ नागरिक, स्कूली बच्चे, समाजसेवी, चिकित्सक, शिक्षक, महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्याएं तथा सफाई नायकों सहित कई लोगों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है।

उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह समाज में सकारात्मक कार्य करने वालों का उत्साह बढ़ाते हैं और उन्हें और अधिक ऊर्जा एवं समर्पण के साथ जनता की सेवा करने के लिए प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं भी उनके समक्ष रखीं। मनोज पाठक ने बताया कि कुछ समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष समस्याओं के समाधान के लिए शासन एवं प्रशासन के साथ समन्वय कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि क्षेत्रवासियों द्वारा नगर में एक निःशुल्क कोचिंग सेंटर खोले जाने की मांग भी उठाई गई है। इस संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री से वार्ता कर आवश्यक कदम उठाने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में सम्मानित व्यक्तियों एवं स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज में सकारात्मकबदलाव लाने वाला प्रयास बताया।

यह भी पढ़ें :  शराब से उजड़ता पहाड़: नशे की गिरफ्त में परिवार, बढ़ती हिंसा और बिखरते सपने
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.