ऋषिकेश-हरिद्वार हाईवे पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मनसा देवी फाटक के पास एक तेज रफ्तार XUV 500 (UK 07 FS 5587) खड़े ट्रक (HR 58 A 9751) में पीछे से इतनी जोरदार टक्कर मार गई कि कार के परखच्चे उड़ गए और वह ट्रक के नीचे जा फंसी।

मंगलवार देर रात कार हरिद्वार से ऋषिकेश की ओर जा रही थी. पुलिस के अनुसार वाहन काफी तेज रफ्तार में था और रास्ते में एक के बाद एक कई गाड़ियों को ओवरटेक कर रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक सड़क पर कोई जानवर आ गया।

उसे बचाने के प्रयास में ड्राइवर ने कार को बाईं ओर मोड़ा और कार अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

कार ट्रक के नीचे फंसी, क्रेन से काटकर निकाला गया

हादसे की सूचना कंट्रोल रूम 112 पर मिली, जिसके बाद ऋषिकेश कोतवाली, श्यामपुर चौकी और आईडीपीएल चौकी की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

वाहन ट्रक के नीचे बुरी तरह फंसा हुआ था, जिसे क्रेन की मदद से काटकर अलग किया गया. चारों मृतकों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दो मृतकों की पहचान हुई

शुरुआती जांच में दो मृतकों की पहचान हो गई…

धीरज जायसवाल (30)

पुत्र- दीनबंधु जायसवाल

निवासी- चंद्रेश्वर नगर, दुर्गा मंदिर रोड, ऋषिकेश

हरिओम (22)

पुत्र- अरविंद कुमार

निवासी- हनुमान मंदिर, गुमानीवाला, ऋषिकेश

बाकी दो मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

कार मालिक की पहचान सोनू कुमार, निवासी चंद्रेश्वर मार्ग, ऋषिकेश के रूप में हुई है. पुलिस ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।

कोतवाल केसी भट्ट के अनुसार हादसे की विस्तृत जांच की जा रही है।

प्राथमिक कारण कार का तेज रफ्तार में होना और अचानक सड़क पर आए जानवर को बचाने के चलते वाहन का नियंत्रण खोना माना जा रहा है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में 25 लाख की लागत से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.