ब्रेकिंग न्यूज़

देहरादून। बुधवार को डोईवाला टोल प्लाजा के समीप हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही एक इको वैन आगे चल रहे लोडिंग वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना डोईवाला टोल प्लाजा के निकट हुई। बताया जा रहा है कि सड़क पर चल रहे लोडिंग वाहन का अचानक टायर निकल गया, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया।

इसी दौरान पीछे से आ रही इको वैन उससे जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन में सवार यात्रियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।
हादसे के समय इको वैन में कुल सात लोग सवार थे। वैन की आगे की सीट पर बैठे दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सभी यात्री हरियाणा के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस मृतकों की पहचान और उनके परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया में जुटी हुई है।
दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस, आपदा राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंच गया। टीमों ने क्षतिग्रस्त वैन में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल भेजा।
हादसे की तस्वीरें सामने आने के बाद दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

टक्कर के प्रभाव से इको वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
दुर्घटना के कारण कुछ समय तक हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात को सुचारु कराया।

साथ ही दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में लोडिंग वाहन का टायर निकलना हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें :  लालकुआं में नौवें राष्ट्रीय पोषण माह का नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी द्वारा किया गया शुभारंभ

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.